21 मई को हरियाणा बोर्ड के दसवीं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इसमें जींद जिले के कार्तिक ने 99.6 प्रतिशत के साथ दसवीं में टॉप किया है।
कार्तिक जींद के ही नव दुर्गा स्कूल के छात्र हैं और सिर्फ अपने नाम के साथ सरनेम नहीं लगाते। कार्तिक ने संस्कृत, मैथ्स और साइंस में 100 नंबर पाए हैं।
कार्तिक ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया कि वह आगे चलकर आईएफएस अफसर बनना चाहते हैं।