फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर धुंध व ठंड से जूझते रहे लोग, किसान दिखे खुश

Tue, 19 Jan 2016 06:29 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड को लेकर मंगलवार को लोगों की दिनचर्या पूरी तरह थमी रही। मौसम ने क्षेत्र को अपनी धुंध व ठंडी हवाओं से दिन भर जकड़े रखा और सूर्य देव के दर्शन दिनभर नहीं हुए।
विज्ञापन


सर्दी से बचाव को लेकर जगह-जगह लोग अलाव लगाकर सर्दी से बचाव करते देखे गए। ठंड ने लोगों की दिनचर्या को पूरी तरह थाम कर रख दिया।

मंगलवार को गहरे बादलों की वजह से दिनभर मौसम में नमी बनी रही और घरों के अंदर बैठे लोग भी कंपकंपाते नजर आए। बढ़ती ठंड से ग्रामीण किसान अपनी फसलों को अच्छी तरह फायदा मिलने की उम्मीद से खुश नजर आ रहे हैं।

वहीं भारी ठंड को लेकर जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है। पिछले कई दिनों से तापमान में काफी गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह बने रहने के आसार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


सर्दी का सबसे अधिक सितम गरीब बेसहारा लोगों पर पड़ रहा है। तावडू नगर में रैन बसेरों के लिए प्रशासन की ओर से कोई सहूलियतें नहीं है। इसकी वजह से भी यह परेशान हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें