फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीटीसी में 12 महीने के बस पास के लिए करना होगा इंतजार

Tue, 11 Jul 2017 08:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने खिलाड़ियों को देने वाले छह महीने के फ्री पास को 12 महीने तक बढ़ाने के प्रस्ताव को फिलहाल टाल दिया है। बीते दिनों डीटीसी बोर्ड की बैठक में इस प्रस्ताव को रखा गया था मगर बोर्ड के सदस्यों ने इसे आगे के लिए टाल दिया है।
विज्ञापन


बताते चले कि दिल्ली में डीटीसी खिलाड़ियों को छह-छह माह का फ्री डीटीसी पास देती है। यह पास सिर्फ किसी एक रूट पर होता है।

कलर ब्लाइंडनेस में निलंबित डीटीसी चालकों फिर एक मौका
   
दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) करीब दो साल पहले कलर ब्लाइंडनेस की वजह से निकाले गए 119 चालकों को दोबारा से नौकरी पाने का एक मौका देने जा रहा है।

कोर्ट के आदेश के बाद डीटीसी उन चालकों को एक बार फिर यह साबित करने के लिए कहा है जिससे यह साबित हो की उन्हें कलर ब्लाइंडनेस की समस्या नौकरी मिलने के बाद कि है ना कि नौकरी पाने से पहले।

दरअसल चालकों को तब यहीं आधार बनाकर नौकरी से निकाला गया था कि उन्होंने फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट के आधार पर ही नौकरी हासिल की। जबकि उन्हें पहले से ही यह समस्या थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें