फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: फॉरेंसिक रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, सफदरजंग में चंद्रशेखर और विजय चौक पर कांग्रेस का प्रदर्शन

Tue, 29 Sep 2020 05:24 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कांग्रेस का विजय चौक पर और चंद्रशेखर का सफदरजंग अस्पताल के बाहर प्रदर्शन - फोटो : विवेक निगम/शुभम बंसल
Hathras Rape Case: 14 सितंबर को हाथरस के चंदपा क्षेत्र में अनुसूचित जाति की बिटिया संग सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आज सफदरजंग अस्पताल में पीड़िता की मौत के बाद चारों ओर इस घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। पिछले 15 दिनों से जिंदगी की जंग लड़ रही एक और निर्भया की सोमवार को मौत हो गई जिसके बाद उसका पोस्टमार्टम किया गया है। इसके साथ ही फॉरेंसिक विशेषज्ञ भी अपनी जांच कर रहे हैं जिसमें कुछ शुरुआती खुलासे हुए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
चंद्रशेखर कर रहे सफदरजंग अस्पताल के बाहर प्रदर्शन - फोटो : शुभम बंसल
फॉरेंसिक रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता की जीभ काटने की जो बात की जा रही थी वह सही नहीं है। फॉरेंसिक सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आ रही है कि पीड़िता की जीभ घायल थी लेकिन काटी नहीं गई थी।
विज्ञापन

3 of 5
कांग्रेस ने हाथरस दुष्कर्म मामले के खिलाफ विजय चौक पर किया प्रदर्शन - फोटो : विवेक निगम
वहीं पीड़िता की मौत के बाद यह मामला राजनीतिक हो गया है। अलीगढ़ में पीड़िता से मिलने वाले चंद्रशेखर उसकी मौत के बाद सोमवार को दिल्ली के सफदरजंग भी पहुंचे जहां उन्होंने पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की। इसके साथ ही अब उसे न्याय दिलाने की मांग करते हुए चंद्रशेखर सफदरजंग अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए हैं।

4 of 5
चंद्रशेखर कर रहे सफदरजंग अस्पताल के बाहर प्रदर्शन - फोटो : शुभम बंसल
वहीं इस घटना के खिलाफ कांग्रेस भी प्रदर्शन के लिए दिल्ली के विजय चौक पर उतरी। हालांकि सभी प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसे लेकर प्रियंका गांधी से लेकर मायावती तक सवाल उठा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कांग्रेस ने हाथरस दुष्कर्म मामले के खिलाफ सफदरजंग अस्पताल के बाहर किया प्रदर्शन - फोटो : शुभम बंसल
इस दौरान दिल्ली पुलिस ने कई महिला प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, साथ ही दिल्ली महिला प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्ष अमृता धवन को भी गाड़ी में बैठाकर ले गए। साथ ही कई अन्य प्रदर्शनकारियों जैसे उदित राज आदि को भी बस में भरकर पुलिस ले गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें