फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस दुष्कर्म मामला: भारतीय युवा कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाला, न्याय की मांग की

Fri, 02 Oct 2020 11:30 PM IST
Mohit Mudgal पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
युवा कांग्रेस ने हाथरस दुष्कर्म पीड़िता के समर्थन में निकाला कैंडल मार्च - फोटो : ANI
विज्ञापन

कांग्रेस की युवा इकाई ने हाथरस मामले की पीड़िता के लिए न्याय की मांग करते हुए शुक्रवार को कैंडल मार्च निकाला।

विज्ञापन


भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राहुल राव ने कहा कि संगठन के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी की अगुवाई में रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक यह कैंडल मार्च निकाला गया।

श्रीनिवास ने कहा कि सामूहिक दुष्कर्म की शिकार दलित बेटी को योगी आदित्यनाथ सरकार जीते जी सुरक्षा नहीं दे सकी। वहीं अब उसकी मौत के बाद परिजनों को प्रताड़ित करके अन्याय कर रही है। हम हर तरह के अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे और हाथरस की गुड़िया को न्याय मिलने तक चुप नहीं रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि 14 सितंबर को हाथरस में चार युवकों ने 19 वर्षीय दलित लड़की से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया था और मंगलवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उसकी मौत हो गई जिसके बाद बुधवार की रात को उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें रात में अंतिम संस्कार करने के लिए बाध्य किया।

बहरहाल, स्थानीय पुलिस का कहना है कि परिवार की इच्छा के मुताबिक अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें