फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : तीन दिन बाद संक्रमण के तीन हजार से कम मामले, 3171 हुए स्वस्थ

Fri, 02 Oct 2020 09:53 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

राजधानी में तीन दिन बाद कोरोना के मामले तीन हजार से कम आए हैं। 24 घंटे में 2920 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 3171 स्वस्थ हुए। लगातार दूसरे दिन संक्रमितों से ज्यादा संख्या ठीक होने वाले मरीजों की रही है।

विज्ञापन

 

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, कुल संक्रमितों का आंकड़ा  2,85,672 हो गया है। इनमें से  2,53,784 स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी दर 88.6% हो गई है। शुक्रवार को 37 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई। अब तक 5438 लोग इस महामारी से जान गवा चुके हैं। एक्टिव मरीज घटकर 26450 हो गए हैं। कोविड अस्पतालों में फिलहाल 6071 मरीज भर्ती हैं। वहीं, कोविड केयर केंद्र में 1291 और  हेल्थ सेंटर में 316  मरीजों का इलाज चल रहा है।

राजधानी में प्रति 10 लाख की आबादी पर अभी 167981 लोगों की जांच की जा रही है। एक दिन में 56258 जांच की गई। संक्रमण दर 5.19% रही। कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़कर 2648 हो गई है। इस माह रोजाना 45 कंटेनमेंट जोन बनाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें