फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप मामले पर संज्ञान लेने थाने पहुंची महिला आयोग की उपाध्यक्ष

Sat, 20 May 2017 07:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
नार्थ-ईस्ट की महिला के साथ हुए गैंगरेप मामले पर संज्ञान लेने शनिवार को हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुमन दहिया पुलिस कार्यालय पहुंची। उन्होंने जांच अधिकारियों को जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने के आदेश दिए। 
विज्ञापन


दहिया ने डीजीपी के आदेशों का नार्थ-ईस्ट से डेपुटेशन पर पुलिस अधिकारियों की नियुक्त के निर्णय को गलत ठहराते हुए कहा कि हरियाणा पुलिस हर स्तर पर सक्षम है। पूरी दुनिया से लोग गुरुग्राम में रहते हैं। इस तरह की घटना होने पर क्या पूरी दुनिया से अधिकारियों को डेपुटेशन पर नियुक्त किया जाएगा। सुमन दहिया ने जांच में शामिल एसीपी जय सिंह एवं सेक्टर 17-18 थाने के प्रभारी रामकुमार से मामले की पूरी जानकारी ली। 

बता दें कि पिछले शुक्रवार देर रात सेक्टर 18 इलाके में रह रही नार्थ-ईस्ट (सिक्कम)महिला को सुखराली के पास से अगवा कर उसके साथ चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। आरोपी महिला को दिल्ली के छावला इलाके में कार से फेंककर फरार हो गए थे। महिला दिल्ली से रात  दो बजे लौटने के बाद अपने  पीजी पर जा रही थी। मामले की जांच के लिए एसआइटी का गठन कर दो आरोपियों का स्कैच भी जारी किया गया है। इसके बाद भी पुलिस के हाथ अभी तक खाली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें