फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Election Voting: नूंह में वोटिंग के दौरान तीन जगह विवाद, छतों से लोगों ने चलाए पत्थर; देखें वीडियो

Sat, 05 Oct 2024 02:04 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Haryana Assembly Election 2024 Polling News: सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1,031 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें 101 महिलाएं शामिल हैं। इनमें से 464 उम्मीदवार निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। मतदान के लिए कुल 20,632 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। नूंह जिले में तीन जगह मतदान के दौरान विवाद हुआ है।
विज्ञापन
नूंह में विवाद - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में आज विधानसभा चुनाव है। सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। वोटिंग के लिए बीस हजार से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस चुनाव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस की विनेश फोगट के अलावा जेजेपी के दुष्यंत चौटाला समेत एक हजार से अधिक उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा।

विज्ञापन


सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1,031 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें 101 महिलाएं शामिल हैं। इनमें से 464 उम्मीदवार निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। मतदान के लिए कुल 20,632 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। ड्रोन से भी मतदान केंद्रों की निगरानी की जा रही है।  

चुनाव आयोग के मुताबिक, दोपहर 1 बजे तक 36.69 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लिया है। अब तक मतदान की सबसे तेज रफ्तार नूंह जिले में देखी गई। यहां अब तक 42.64 फीसदी लोग वोट डाल चुके हैं। इसके अलावा मतदान की सबसे धीमी रफ्तार पंचकूला में रिकॉर्ड की गई। यहां फिलहाल महज 25.89 फीसदी लोगों ने वोट डाला है। 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में 67.92 फीसदी मतदान हुआ था।
विज्ञापन


नूंह में हुई पत्थरबाजी
नूंह जिले में तीन जगह मतदान के दौरान विवाद हुआ है। नूंह विधानसभा के चंदेनी गांव में बूथ नंबर 57, 58 के बाहर झगड़े की खबर है। वहीं, पुनहाना विधानसभा के गांव ख्वाजली कला और गुलालता में कांग्रेस प्रत्याशी और निर्दलीय प्रत्याशी रहीसा खान के समर्थकों के बीच विवाद हुआ है। गुलालता में छतों से लोग पत्थर चल रहे हैं। जिसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें कुछ लोग छत से पत्थरबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें