फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 मई को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परीक्षा के परिणाम होंगे घोषित

Tue, 09 Apr 2019 09:28 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : कुमार संजय
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) परीक्षाओं का परिणाम 20 मई को घोषित किया जाएगा। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह एवं बोर्ड सचिव राजीव प्रसाद ने मंगलवार को बोर्ड कार्यालय में प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी है। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षाएं कड़ी निगरानी में शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हो चुकी हैं। इस दौरान प्रदेशभर में करीब 45 सौ यूएमसी के मामले दर्ज किए गए। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि परीक्षा की पवित्रता भंग होने के कारण प्रदेशभर में सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी के 108 परीक्षा केंद्रों पर विभिन्न विषयों की परीक्षाएं रद्द की गईं। 

वहीं परीक्षा केंद्रों पर कोताही बरतने पर छह केंद्र अधीक्षकों और 99 पर्यवेक्षक को ड्यूटी से हटाया गया। बोर्ड सचिव ने बताया कि इन परीक्षाओं में करीब  7 लाख 65 हजार 549 परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। इसके लिए प्रदेश में 1,728 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे। परीक्षा केंद्रों पर कुल 22,464 सुपरवाइजर और 1,728 केंद्र अधीक्षक नियुक्त किए गए थे और कुल 350 उड़नदस्तों ने छापे मारे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें