फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम के 10.8 फीसदी लोगों में ही विकसित हुई एंटीबॉडी, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए सीरो सर्वे के परिणाम

Sun, 06 Sep 2020 10:13 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
विज्ञापन
कोरोना वायरस जांच - फोटो : PTI
विज्ञापन

हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पिछले माह हुए सीरो सर्वेक्षण का परिणाम जारी कर दिया गया है। इसके मुताबिक गुरुग्राम के सिर्फ 10.8 फीसदी लोगों में ही अब तक एंटीबॉडीज विकसित हो पाई है। सीरो सर्वेक्षण के लिए जिले से 850 लोगों के नमूने लिए गए थे, जिसमें से 500 शहरी व 350 नमूने ग्रामीण क्षेत्र से लिए गए थे।

विज्ञापन


सीरो सर्वेक्षण के परिणाम के मुताबिक, सीरो पॉजिटिविटी रेट के मामले में फरीदाबाद प्रदेश में पहले पायदान पर है, जहां 25.8 फीसदी लोगों में एंटीबॉडीज विकसित हो गई है। वहीं अन्य जिलों के सीरो पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो नूंह का पॉजिटिविटी रेट 20.3 फीसदी, सोनीपत का 13.3 फीसदी, करनाल का 12.2 फीसदी, जींद का 11 फीसदी, कुरुक्षेत्र का 8.7 फीसदी, चरखी दादरी का 8.3 फीसदी व यमुनानगर का सीरो पॉजिटिविटी रेट 8.3 फीसदी रहा है।

सीरो सर्वेक्षण के लिए पूरे प्रदेश से 18905 लोगों के नमूने लिए गए थे। ज्ञात हो कि कोरोना संक्रमण के मामले में एक बार फिर से गुरुग्राम प्रदेश में पहले पायदान पर पहुंचने की तरफ बढ़ रहा है। 
विज्ञापन


गुरुग्राम में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या शनिवार को 13000 के आंकड़े को पार कर गई, जबकि अब तक 137 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। पूरे प्रदेश के कोविड सीरो पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो शहरी इलाके का पॉजिटिविटी रेट 9.6 फीसदी व ग्रामीण क्षेत्र का पॉजिटिविटी रेट 6.9 फीसदी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें