बीसीसीआई ने हरियाणा रणजी कोच विजय यादव को इंडिया ए टीम का कोच नियुक्त किया है। उन्हें श्रीलंका ए के खिलाफ 5 एक दिवसीय मैचों के लिए सभी फॉर्मेट कोच की जिम्मेवारी सौंपी गई है। इससे शहर के खिलाड़ियों उत्साह है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर विजय यादव को पिछले वर्ष इंडिया अंडर 23 के फील्डिंग कोच की कमान सौंपी गई थी।
उनके नेतृत्व में टीम ने विदेशी दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया था। इंडिया ए के साथ 25 मई से 15 जून तक दो टेस्ट मैच और 5 एक दिवसीय मैच खेलने भारत दौरे पर आ रही श्रीलंका ए टीम के लिए उन्हें भारतीय टीम का कोच नियुक्त किया गया है।
उनके साथ शितांषु कोटक, नरेंद्र हिरवानी भी जिम्मेदारी निभाएंगे। जिला क्रिकेट एसोसिएशन कार्यकारी अध्यक्ष रजत भाटिया ने उनकी इस नई जिम्मेदारी पर बधाई दी है।
विजय यादव ने अपनी इस उपलब्धि के लिए एचसीए का आभार किया है। उन्होंने बताया कि यह त्रिकोणीय मुकाबला है जिसमें इंडिया ए, श्रीलंका ए और वेस्टइंडीज टीम के बीच मैच खेला जाएगा। सभी मुकाबले कर्नाटक के हुबली और बैलगौम के क्रिकेट मैदान पर खेले जाएंगे।