फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसा दामाद: पत्नी से नहीं बनती... ससुर से जोर आजमाइश, जब कहीं मंसूबे नहीं हुए पूरे तो साली का किया ऐसा हश्र

Wed, 16 Apr 2025 05:55 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

पूछताछ में पता चला कि शिकायतकर्ता की बड़ी बेटी व पति की आपस में नहीं बनती। शिकायतकर्ता का उसके दामाद से भी मनमुटाव था। ऐसे में पुलिस ने शिकायतकर्ता के दामाद (बड़ी बेटी के पति) को बीते मंगलवार को बजघेड़ा से हिरासत में लिया और पूछताछ की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम शहर के ओम नगर निवासी 10 साल की लड़की का शव बीते मंगलवार की रात उसके जीजा की शिनाख्त पर बजघेड़ा स्थित गंदे नाले से बरामद किया गया। पुलिस ने लड़की की गला दबाकर हत्या करने वाले आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। आगामी पूछताछ के लिए आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि मामले में अन्य जानकारी भी हासिल की जा सके।
विज्ञापन

बीते सोमवार को एक व्यक्ति ने पालम विहार थाने में दी शिकायत में बताया कि 12 अप्रैल को 10 वर्षीय बेटी सानिया लापता हो गई। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और विभिन्न माध्यमों से गुमशुदा लड़की को ढूंढने के प्रयास किए। पुलिस ने लड़की के परिजनों व रिश्तेदारों से पूछताछ की। 

पूछताछ में पता चला कि शिकायतकर्ता की बड़ी बेटी व पति की आपस में नहीं बनती। शिकायतकर्ता का उसके दामाद से भी मनमुटाव था। ऐसे में पुलिस ने शिकायतकर्ता के दामाद (बड़ी बेटी के पति) को बीते मंगलवार को बजघेड़ा से हिरासत में लिया और पूछताछ की। ऐसे में उसने मामले के बारे में पुलिस को बता दिया। आरोपी की पहचान मोहित कुमार (24 वर्ष) निवासी रघुनाथपुर, मुंगेर (बिहार) हाल निवासी बजघेड़ा, गुरुग्राम के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें- UP: सास को भगा ले जाने वाले दामाद का बहनोई निशाने पर... इसलिए उस पर गहराया शक; दोनों परिवार ने जताई ये ख्वाहिश

पुलिस पूछताछ में आरोपी मोहित कुमार ने बताया कि किसी बात को लेकर उसकी पत्नी से नहीं बनती थी। ऐसे में मोहित कुमार ने अपने ससुराल वालों से भी बात की। ससुराल वालों ने भी मोहित की बात पर कोई ध्यान नहीं दिया तो उसको अपनी बेइज्जती महसूस हुई। इसी वजह से मोहित कुमार ने एक बार अपने ससुर का गला दबाने की भी कोशिश की थी। बेइज्जती महसूस होने पर वह ससुराल वालों से बदला लेने की साजिश बनाने लगा।

12 अप्रैल को आरोपी मोहित कुमार ओम विहार से अपनी 10 वर्षीय साली सानिया को बहला-फुसलाकर बाइक पर बजघेड़ा स्थित अपने कमरे पर ले गया। रात को उसका गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने लड़की के शव को एक प्लास्टिक के कट्टे में डाला और उसके ऊपर शॉल लपेट दिया। इसके बाद एक बोरी के अंदर डालकर शव को बजघेड़ा के गंदा नाला के मेनहोल में डाल दिया।
विज्ञापन

आरोपी मोहित कुमार की शिनाख्त के आधार पर पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम की मदद से शव को बजघेड़ा गंदे नाले से बरामद किया। मामले में गुमशुदा लड़की की हत्या किए जाने की पुष्टि होने बाद व शव बरामद करने पर मामले में हत्या से संबंधित धाराएं भी जोड़ी गई हैं। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें- Haryana Murder Case: इंस्टा पर प्यार... डेढ़ साल से थे संबंध, भनक लगने पर पति को मार कर छह KM दूर लगाया ठिकाने

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें