फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान में शुरू हुआ देश का पहला जीएसटी मंथन

Tue, 09 Aug 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
gst
विज्ञापन
हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) में सोमवार से देश का पहला वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) मंथन शुरू हुआ। देश में एक राष्ट्र एक टैक्स प्रणाली की अवधारणा को सफलता के साथ लागू करने को लेकर चर्चा हो रही है। 
विज्ञापन


इसमें केंद्रीय और प्रदेश के उत्पाद व कराधान विभाग के अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। यह मंथन लगातार पांच दिनों तक जारी रहेगा। इस मंथन व प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन हिपा महानिदेशक एसपी गुप्ता ने किया। 

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद भारतीय शासन व अर्थव्यवस्था में हुए सुधारों में से जीएसटी बिल सबसे महत्वपूर्ण सुधार है। जीएसटी बिल राज्यसभा में पास हो चुका है। लोकसभा में प्रस्तावित है जो इसी सत्र में पास हो जाएगा।
विज्ञापन


जीएसटी से एक राष्ट्र एक कर की अवधारणा पूरी होगी। गुप्ता ने कहा कि यह खुशी की बात है कि जीएसटी पर केंद्र व राज्य सरकारों के बीच मंथन शुरू हो गया है। जिसकी शुरूआत गुड़गांव स्थित हिपा से हुई। 

बैठक में विशेषज्ञों ने कहा कि उत्पाद बिक्री कर व कराधान विभाग के अधिकारी भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। अधिकारी अपना कार्य पारदर्शिता से करेंगे तो जीएसटी को सफलता के साथ देशभर में लागू किया जा सकता है। 
विज्ञापन


बैठक में बिल के प्रावधानों और लागू करने के तौर तरीकों पर राज्य में 10 मास्टर ट्रेनर हैं जो राज्य के सभी अधिकारियों को प्रशिक्षित करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें