फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के स्टार्टअप इंडिया मिशन को आगे बढ़ाएंगे सीएम मनोहर

Sat, 10 Jun 2017 08:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
सीएम खट्टर
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्टार्टअप मिशन को हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल आगे बढ़ाएंगे। जल्द ही प्रदेश की भाजपा सरकार अपनी एक्सक्लूसिव स्टार्टअप पॉलिसी लेकर आ रही है। इसे तेजी से अंतिम रूप दिया जा रहा है। पॉलिसी आने के बाद हरियाणा के कई जिलों में स्टार्टअप क्रांति होने की पूरी संभावना है। 
विज्ञापन


स्टार्टअप क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि गुरुग्राम के साथ-साथ फरीदाबाद भी स्टार्टअप की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है। पॉलिसी आने के बाद इसे काफी अनुकूल माहौल मिलेगा।       

प्रधानमंत्री मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री इस बात पर लगातार फोकस कर रहे हैं कि वह युवाओं को जॉब सीकर (नौकरी खोजने वाले) नहीं जॉब क्रिएटर (नौकरी देने वाले) की भूमिका में देखना चाहते हैं। यही कारण है कि प्रदेश में स्टार्टअप को बढ़ावा देने और उसे पनपने का बेहतर माहौल देने के लिए ऐसी पॉलिसी लाने का प्रयास किया जा रहा है जिससे इनका अबाधित विकास हो सके। किसी प्रकार की सरकारी औपचारिकता इसके रास्ते की बाधा नहीं बने। 
विज्ञापन


इस पॉलिसी को तैयार करने में विशेषज्ञों की पूरी टीम लगातार काम कर रही है। यह पॉलिसी अगस्त में गुरुग्राम में प्रस्तावित आईटी-आईटीईएस समिट के दौरान लांच की जाएगी।       

अभी हरियाणा में स्टार्टअप मामले में गुरुग्राम ही सबसे आगे है। यहां पिछले ढाई वर्षों में डेढ हजार से अधिक स्टार्टअप शुरू हुए हैं। इनमें सवा छह हजार से अधिक लोगों ने निवेश भी किया है। अब सरकार की प्राथमिकता यह है कि सिर्फ गुरुग्राम ही नहीं प्रदेश के हर जिले से स्टार्टअप शुरू हो। इसके लिए सरकार विशेष पैकेज, प्रोत्साहन, वर्क स्पेस, सब्सिडी व संसाधनों का प्रबंध अपनी स्टार्टअप पॉलिसी में कर रही है।       
    
नैस्कॉम की स्टार्टअप पॉलिसी में होगी विशेष भूमिका     
बताया जा रहा है कि हरियाणा की स्टार्टअप पॉलिसी में नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विसेज कंपनीज (नैस्कॉम) की विशेष भूमिका होगी। नैस्कॉम देश भर में 10 हजार स्टार्टअप वेयर हाउस बनाने का लक्ष्य है। इस समय हरियाणा नैस्कॉम के मिशन स्टार्टअप के लिए कर्नाटक के बाद सबसे मुफीद स्थान होगा। हाइटेक इंडिया के अध्यक्ष प्रदीप यादव का कहना है कि स्टार्टअप पॉलिसी बहुत जरूरी है। हरियाणा सरकार ऐसे करने जा रही है कि उसका स्वागत है।       
      
फरीदाबाद भी स्टार्टअप की ओर तेजी से बढ़ा रहा है कदम     
आईएम एसएमई ऑफ इंडिया के अध्यक्ष राजीव चावला का कहना है कि फरीदाबाद स्टार्टअप की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है। यह शहर सिर्फ संसाधनों के मामले में गुरुग्राम से पिछड़ा है प्रतिभा के मामले में नहीं। उन्होंने बताया कि सेक्टर-11 में उनके आईएम एसएमई ऑफ इंडिया हैबिटेट सेंटर बना रखा है। इसमें करीब 12 स्टार्टअप पनप रहे हैं। जो तेजी से ग्रोथ भी कर रहे हैं। यहां इन्हें तकनीक, बिजनेस प्राप्त करने में, फंड दिलाने, बिजनेस को गतिशील बनाने, विशेषज्ञ सलाह और बैंक लोन दिलाने में मदद की जा रही है।       
विज्ञापन


     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें