फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील वीडियो बनाकर मां-बेटी के साथ 25 दिन से कर रहा था रेप, गिरफ्तार

Sat, 10 Jun 2017 12:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
rape - फोटो : File Photo
विज्ञापन
साइबर सिटी के राजेंद्र पार्क थाना क्षेत्र की एक विधवा व उसकी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पीड़िता ने बृहस्पतिवार की शाम राजेंद्र पार्क थाने में दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार सुबह दिल्ली से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं आरोपी के पास से अश्लील वीडियो भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। 
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय मोना (बदला हुआ नाम) अपनी 15 साल की बेटी के साथ विष्णु गार्डन कॉलोनी में रहती है। पांच साल पहले उसके पति की मौत हो चुकी है।  करीब 25 दिन पहले दिल्ली के मंगोलपुरी निवासी आशीष कुमार (20) भी राजेंद्र पार्क बाजार में किसी काम से आया था। 

बाजार में उसकी मुलाकात महिला से हो गई। आपस में काफी देर तक बात करने के बाद दोनों की जान पहचान हो गई। पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया है कि आशीष ने इस दौरान उसके घर का पता ले लिया। दो दिन बाद आशीष दिल्ली से विष्णु गार्डन स्थित महिला के घर पहुंचा। 
विज्ञापन


जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप
आरोप है कि आशीष ने महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने आरोप लगाया है कि युवक ने इसका वीडियो बना लिया और दिल्ली चला गया। कुछ दिन बाद आरोपी फिर वापस आया और महिला के साथ दोबारा शारीरिक संबंध बनाए। महिला का आरोप है कि वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर युवक ने महिला की 15 साल की बेटी से भी संबंध बनाए। बार-बार धमकी और वीडियो सार्वजनिक करने की बात से परेशान होकर पीड़ित मां-बेटी बृहस्पतिवार को राजेंद्र पार्क थाने पहुंच गई और मामले की लिखित शिकायत दी। 

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को शुक्रवार को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराने के साथ ही अदालत में उसका बयान भी दर्ज करा चुकी है। वहीं पुलिस ने आरोपी के पास से अश्लील वीडियो बरामद कर लिया है। बताया जाता है आरोपी के पिता दिल्‍ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें