फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा सरकार बनाए नई औद्योगिक नीति: जेएन मंगला

Tue, 28 Oct 2014 08:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
लघु उद्योग भारती हरियाणा प्रदेश के उपाध्यक्ष जगन्नाथ मंगला ने मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है। उन्होंने उद्योगों को संकट से उबारने के लिए प्रदेश सरकार को कुछ सुझाव दिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लघु व मझोले उद्योगों को नई सरकार से बहुत आशाएं हैं।  उन्होंने कहा कि उद्योगों की स्थित प्रदेश में दयनीय है। नई औद्योगिक नीति बनाने की भी सरकार से मांग की है।

मंगला ने हरियाणा सरकार से अपील किया है कि वह उद्योगों की समस्यों को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द नई औद्योगिक नीति बनाए। जिससें छोटे उद्योगों को वरीयता दी जाए।
विज्ञापन


प्रदेश में औद्योगिकरण को बढ़ावा देने की भी मांग की। उद्योग नीति बनाने के लिए उद्यमियों से भी सलाह ली जाए। मौजूदा समय में 250 गज के प्लाट अलाट करने की नीति नहीं है। इस कारण लधु उद्योगों को बढ़ावा नहीं मिल पा रहा है।

छोटे उद्योगों को प्लाट खरीदने व मशीनें लगाने के लिए बैंक से सस्ते दरों पर लोन उपलब्ध कराना सरकार सुनिश्चित करे। प्रदेश मे युवकों के लिए सरकारी नौकरियों के अवसर कम हैं।

इसलिए व्यापार व उद्योग बढ़ावा देकर उन्हें रोजगार लायक बनाया जाए। इसके लिए जिला उद्योग केंद्र में एक ट्रेनिंग सेंटर खोला जाए। उद्योग विहार क्षेत्र ईडीसी के नाम पर काफी परेशानी है। इस कारण उद्यमियों पर तलवार लटकी हुई है। सरकार को औद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर को भी दुरूस्त करना होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें