फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 10 गांवों को क्या मिल गया?

Thu, 16 Jan 2014 01:36 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार भारद्वाज ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की ओर से सोहना के दस गांवों के विकास कार्यों के लिए करीब तीन करोड़ रुपये दिए जाने का दावा किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बुधवार को दिल्ली आवास पर सोहना के लोगों ने उनके नेतृत्व में मुलाकात की। इस दौरान ही मुख्यमंत्री ने सोहना के गांवों बिलाका, निमोठ, सतलका, दौला, मुंडावर, लोहसिलानी, सिरमथला, हाजीपुर, बाईखेड़ा और रायपुर के विकास के लिए तीन करोड़ रुपये देने का ऐलान किया।

इस दौरान हुड्डा ने कहा कि राज्य सरकार गांवों के विकास पर पूरा ध्यान दे रही है। विकास के लिए इन गांवों को 15 से 30 लाख रुपये तक दिया जाएगा। यह राशि हरियाणा ग्रामीण विकास निधि से दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें