पीएम मोदी की सुरक्षा के लिए इंतजाम चुस्त
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार हरियाणा नहीं आ रहे हैं। पर जिस तरह की सुरक्षा व्यवस्था है उस तरह की याद अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा की याद दिला रही है। प्रधानमंत्री के साथ -साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सुरक्षा में भी हरियाणा पुलिस कोई कोताही नहीं बरत रही है।
प्रधानमंत्री स्वर्ण जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में करीब दो घंटे रहेंगे। इस दौरान उनके साथ भाजपा शासित प्रदेश के पांच मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री व कई प्रदेश के गवर्नर शामिल होंगे। इसे देखते हुए जमीन से आसमान तक खुफिया विभाग और एसपीजी की नजर है।
एसपीजी ने कार्यक्रम से पहले ही पूरे परिसर को अपने कब्जे में ले लिया है। उसकी ओर से कार्यक्रम स्थल पर अपनी टीम लगा रखी है। स्टेडियम के बाहर हाई राइज भवन पर पुलिस की टीमें खड़ी हैं।