फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा स्वर्ण जयंतीः शाम तक गुड़गांव पहुंचेंगे पीएम मोदी, बराक ओबामा जैसी होगी सुरक्षा

Tue, 01 Nov 2016 02:52 PM IST
मयंक तिवारी/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
पीएम मोदी की सुरक्षा के ल‌‌िए इंतजाम चुस्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार हरियाणा नहीं आ रहे हैं। पर जिस तरह की सुरक्षा व्यवस्था है उस तरह की याद अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा की याद दिला रही है। प्रधानमंत्री के साथ -साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सुरक्षा में भी हरियाणा पुलिस कोई कोताही नहीं बरत रही है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री स्वर्ण जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में करीब दो घंटे रहेंगे। इस दौरान उनके साथ भाजपा शासित प्रदेश के पांच मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री व कई प्रदेश के गवर्नर शामिल होंगे। इसे देखते हुए जमीन से आसमान तक खुफिया विभाग और एसपीजी की नजर है।

एसपीजी ने कार्यक्रम से पहले ही पूरे परिसर को अपने कब्जे में ले लिया है। उसकी ओर से कार्यक्रम स्थल पर अपनी टीम लगा रखी है। स्टेडियम के बाहर हाई राइज भवन पर पुलिस की टीमें खड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेदांता में दाखिल होने वाले विदेशी मरीज के तीमारदारों पर भी पुलिस की नजर

हर‌ियाणा स्वर्ण जयंती कार्यक्रम की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मेदांता से लेकर आस-पास के भवन में काम करने वालों का पूरा ब्यौरा ले लिया है। इसके साथ ही मेदांता में दाखिल होने वाले विदेशी मरीज के तीमारदारों पर भी पुलिस की नजर है।

स्टेडियम के भीतर ही हॉस्टल के कमरे में सुरक्षा के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। स्टेडियम के बाहर एक किमी की दूरी पर अलग-अलग स्थान पर जवानों को तैनात किया गया है।  प्रदेश सरकार की ओर से एडीजी सीआईडी अनिल राव व डीआईजी सीआईडी सौरभ सिंह पूरे कार्यक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

मोदी के साथ बैठेंगे 25 वीआईपी
प्रधानमंत्री के साथ बैठने वालों की संख्या 25 होगी जबकि उन्हें लेजर वैली पार्क से लाने वाले 9 लोग होंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल उनके कैबिनेट मंत्री, प्रदेश के डीजीपी व मुख्य सचिव शामिल हैं। स्वर्ण जयंती समारोह में सात हजार से अधिक पुलिस के जवानों को लगाया गया है। प्रदेश के 20 आईपीएस अधिकारियों को अलग-अलग प्वाइंट पर जिम्मेदारी दी गई है।

पुलिस अधिकारियों की छुट्टी रद्द
स्वर्ण जयंती पर आयोजन पर पुलिस व सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द हैं। प्रदेश भर से अलग-अलग स्थान से आए लोगों को 2 नवंबर तक के लिए गुड़गांव में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें