फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पत्नी के उत्पीड़न से तंग आकर गुरुग्राम में तैनात एएसआई ने दी जान, मिला 12 पन्नों का सुसाइड नोट

Sat, 18 Oct 2025 06:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
विज्ञापन
demo - फोटो : संवाद
विज्ञापन

जैनाबाद गांव में शुक्रवार सुबह हरियाणा पुलिस के एएसआई कृष्ण यादव (40) ने कमरे में फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। गुरुग्राम पुलिस के एस्कॉर्ट गारद में तैनात कृष्ण यादव छुट्टियों में अपने पैतृक गांव आए थे। मौके से 12 पेज का सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उन्होंने आत्महत्या के लिए पत्नी इंदू और ससुरालियों को जिम्मेदार ठहराया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने एएसआई के पिता नरदेव यादव की शिकायत पर पत्नी सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कृष्ण यादव दो बच्चों के पिता थे। उनकी पत्नी इंदू दिल्ली में शिक्षक हैं। कृष्ण यादव साल 2004 में सिपाही पद पर भर्ती हुए थे और उनकी पहली पोस्टिंग नारनौल में हुई थी। चौकी इंचार्ज रजनीश कुमार ने बताया कि परिवार के मुताबिक, कृष्ण यादव अपने बच्चों और परिवार के प्रति जिम्मेदार व्यक्ति थे। उन्होंने यह कदम घरेलू तनाव के चलते उठाया।

11 दिन के अंदर पुलिसकर्मी की खुदकुशी की तीसरी घटना  : प्रदेश में 11 दिन के अंदर पुलिसकर्मी की खुदकुशी का यह तीसरा मामला है। 7 अक्तूबर को चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित अपने आवास पर आईपीएस पूरण कुमार ने गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने 8 पेज का सुसाइड नोट और एक पेज की वसीयत छोड़ी थी। 
विज्ञापन


वहीं, रोहतक में साइबर सेल में कार्यरत एएसआई संदीप लाठर ने 14 अक्तूबर को खेत में बने कमरे में खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। सुसाइड से पहले संदीप लाठर ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया और 4 पेज का एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था। जिसमें आईपीएस वाई पूरण कुमार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे। अब यह घटना हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें