हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौटाला अभी दसवीं भी पास नहीं, परिवार ने किया 12वीं पास होने का दावा
Fri, 19 May 2017 02:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
सार
हरियणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौटाला अभी दसवीं भी पास नहीं
-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन लर्निंग स्कूलिंग के तिहाड़ जेल सेंटर से 12वीं की नहीं
- दसवीं कक्षा की दी है परीक्षा, जून में आएगा रिजल्ट
सीमा शर्मा
नई दिल्ली।
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला (82) का परिवार बेशक उनके 12वीं कक्षा पास कर ग्रेजुएशन की तैयारी की बात कर रहा हो लेकिन असल में चौटाला ने अभी तक दसवीं की परीक्षा भी पास नहीं की है।
विज्ञापन
तिहाड़ जेल का दिया है पता
2 of 7
तिहाड़ जेल
जिस नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन लर्निंग स्कूलिंग (एनओआईएस) से चौटाला का परिवार 12वीं कक्षा पास करने का दम भर रहा है, वहां अभी 12वीं कक्षा का रिजल्ट (31 मई तक जारी होने की संभावना) तक जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
3 of 7
दुष्यंत चौटाला ने मेघना के साथ 7 फेरे लिए
खास बात यह है कि इसी बोर्ड से उन्होंने दसवीं कक्षा की परीक्षा पांच पेपरों के साथ दी है, जिसका परिणाम जून के पहले हफ्ते में जारी होना है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन लर्निंग स्कूलिंग (एनओआईएस) के सूत्रों के मुताबिक, ओमप्रकाश चौटाला ने दसवीं परीक्षा का आवेदन पत्र भरा था।
4 of 7
कार्यकर्ताओं से मिले इनेलो सुप्रीमो
- फोटो : अमर उजाला
इसके तहत उन्होंने 6 से 24 अप्रैल के बीच सोशल साइंस, साइंस एंड टेक्नोलॉजी, हिंदी, बिजनेस स्ट्डीज समेत पांच पेपर दिए हैं। चौटाला की दसवीं परीक्षा से जुड़े दस्तावेज अमर उजाला के पास उपलब्ध हैं। इन दस्तावेजों में चौटाला ने जे 27116162040 नंबर के साथ दसवीं परीक्षा के लिए इंनरोलमेंट किया है, जिसमें ओमप्रकाश चौटाला सपुत्र स्वर्गीय देवीलाल लिखा हुआ है।
विज्ञापन
5 of 7
chautala
इन दस्तावेजों के मुताबिक, इसमें ओमप्रकाश चौटाला की जन्मतिथि एक जनवरी 1935 लिखी है। इसके अलावा उनके द्वारा दिए पांच पेपर के एक-एक कोड नंबर भी है, 201 (हिंदी), 212(साइंस एंड टेक्नोलॉजी), 213(सोशल साइंस),223(इंडियन कल्चर व हेरिटेज) व 215(बिजनेस स्ट्डीज) है।
विज्ञापन
6 of 7
पेरोल मिलने के बाद चोपटा पहुंचे पूर्व सीएम चौटाला
- फोटो : अमर उजाला
एनओआईएस सूत्रों के मुताबिक, इस बोर्ड में दसवीं परीक्षा के लिए कोड नंबर 20 से शुरू होता है, जबकि 12वीं कक्षा के लिए 30 से शुरुआत होती है। इन दस्तावेज में साफ लिखा है कि उन्होंने तिहाड़ स्ट्डी सेंटर, सेंट्रल जेल नंबर दो, तिहाड़ जेल, नई दिल्ली 110064 (फोन नंबर 28522250) का पता दिया था।
चौटाला की लिखित परीक्षा सेंटर नंबर 17758 में आयोजित हुई है, जोकि तिहाड़ स्ट्डी सेंटर, सेंट्रल जेल नंबर सात, तिहाड़ में स्थापित था। बता दें कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री 3206 जेबीटी शिक्षक घोटाले के तहत दस सालों की सजा काट रहे हैं।