हरियाणा बोर्ड की 12वीं परीक्षा का परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित कर दिया गया। संसाधनों की कमी के चलते ओवरआल परिणाम में अक्सर फिसड्डी रहने वाले मेवात और पलवल ने फरीदाबाद और गुरुग्राम को पछाड़ दिया। फरीदाबाद में तीनों संकायों में लड़कों का औसत परिणाम 39.53 और लड़कियों का 59.88 फीसदी रहा।
इसी प्रकार गुरुग्राम में लड़कों का 444.78, लड़कियाों का 61.53, मेवात में लड़कों का 56.14 व लड़कियों का 72.64 और पलवल में लड़कों का 49.074 व लड़कियों का औसत परिणाम 64.72 फीसदी रहा। ओवरआल परिणाम में लड़कियां आगे रही। कला संकाय में भी लड़कियों का बोलबाला रहा।
फरीदाबाद जिले में कला संकाय में रावल बाल शिक्षा केंद्र बल्लभगढ़ की वंदना सिंह(457) प्रथम, कर्मभूमि सी.सैं. स्कूल एनआईटी की आशना(452) द्वितीय रही। तीसरे स्थान पर रावल बाल शिक्षा केंद्र बल्लभगढ़ की ज्योति(450)व आदर्श सी. सैं. स्कूल धौज की अरुणा रही।
वाणिज्य संकाय में राजकीय सी. सै. स्कूल सराय ख्वाजा का दिग्विजय(477) प्रथम, सरस्वती शिशु सदन सी.सै. स्कूल तिंगाव का मयंक(472) द्वितीय व मानव सेवा पब्लिक सी.सै. की पूजा(470) तृतीय रही।
विज्ञान संकाय में रावल बाल शिक्षा केंद्र बल्लभगढ़ का प्रियांशु(474) प्रथम, एसडी मेैमोरियल सी. सै. स्कूल मोहना का सागर सिंह व मार्डन विद्या मंदिर सी.सै. स्कूल फरीदाबाद ओल्ड का अरुण पांडे 467 अंक लेकर दूसरे स्थान पर और एसडी मै.सी.सै.स्कूल मोहरना की ज्योति(465) तीसरे स्थान पर रही।