फरीदाबाद की विधानसभा सीटों पर 5.30 बजे तक हुए मतदान का प्रतिशत
हथीन- 72.48 प्रतिशत
होडल(एससी)- 64.43 प्रतिशत
पलवल- 65.60 प्रतिशत
मतदाता सूची में नहीं मिल रहे लोगों के नाम, कंट्रोल रूम में पहुंची 150 से ज्यादा शिकायतें।
बड़कल विधनसभा में महिला की पर्ची पर दूसरी महिला ने डाला वोट
बीजेपी नेता टेकचंद शर्मा ने किया सीकरी प्राथमिक पाठशाला में मतदान।
फरीदाबाद के सारण स्कूल में एजेंटो को बाहर बैठाने ने नाराज प्रत्याशी चंदर भाटिया पीठासीन अधिकारी से बात करते हुए। इस विवाद के दौरान करीब 20 मिनट तक मतदान बाधित रहा।
पृथला के जाजरू माध्यमिक विद्यालय में मतदान बूथ संख्या 63 के गेट तक मतदाता वाहन लेकर पहुंच रहे हैं। कायदे-कानून की उड़ रहीं धज्जियां।
फरीदाबाद से लगातार आचार संहिता उल्लंघन की शिकायतें कंट्रोल रूम पहुंच रही हैं। पृथला विधानसभा में सबसे ज्यादा, करीब 10 तेज आवज में डीजे बजने की शिकायतें मिली हैं, वहीं जगह-जगह होर्डिंग लगने की शिकायतें भी हैं। एनआईटी विधानसभा से आठ शिकायतें मिली हैं।
ढकलपुर के मतदान केंद्र पर हंगामा, लोगों ने आरोप लगाया है कि मशीनों में गड़बड़ी है। यहां आधा घंटे से भी ज्यादा समय तक मतदान रुका रहा और 10 बजकर 26 मिनट पर दोबारा शुरू हुआ।
बहीन के मतदान केंद्र पर पुलिस द्वारा गहनता से जांच की जा रही है।
गोची जीवन नगर में मतदान के लिए लगी लंबी लाइन।
बल्लभगढ़ के बूथ नंबर 98 पर सखी बूथ पर मतदाताओं की पर्ची की जांच करती महिला पुलिसकर्मी।
एनआईटी-2 में मतदान करने आई दो पीढ़ियां
88-विधानसभा बल्लबगढ़ के राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला के बूथ नंबर 85 पर मतदान के लिए लाइन में खड़े मतदाता।
90 वर्षीय बुज़ुर्गों ने किया मतदान।
पलवलः राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल विद्यालय में बनाए गए सखी मतदान केंद्र में महिलाओं के बैठने की व्यवस्था की गई है।
हथीन विधानसभा क्षेत्र में पहले दो घंटे में यानी 9 बजे तक 4.87 प्रतिशत मतदान हुआ।
गुरुग्राम के बादशाहपुर के बूथ नंबर 286 पर ईवीएम मशीन खराब होने से रुका मतदान
फरीदाबाद में रूपडाका का पोलिंग बूथ 164 अति संवेदनशील माना जाता है और यहां कुछ देर पहले हंगामा हुआ, अब शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है।
फरीदाबाद के सेक्टर-8 में बने हरिजन चौपाल पर बने बूथ में वोट डालकर वापिस आते बंटी पुत्र शेर सिंह
फरीदाबाद के तिगांव से भाजपा उम्मीदवार राजेश नागर वोट डालने के बाद अंगुली पर लगा निशान दिखाते हुए।
तिगांव विधानसभा क्षेत्र के भारतीय विद्या कुंज सीनियर सेकेंडरी स्कूल पल्ला के बूथ नंबर 37 पर दिव्यांग मतदाता भूदेवी ने मतदान किया।
बल्लभगढ़ से भाजपा विधायक मूलचंद शर्मा सेक्टर 2 के प्राइमरी स्कूल में अपने परिवार के साथ वोट डाला
फरीदाबाद में एनआईटी-5 राजकीय कन्याविद्यालय में बूथ नंबर 66 मशीन में आई तकनीकी खराबी
पलवल के बूथ नंबर 207, 208 पर वोटिंग शुरू, वहीं कई बूथों पर समय पर नहीं पहुंचे कर्मचारी
पांच नंबर बूथ पर नरेश गोसाई ने सबसे पहले मतदान किया
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के लिए मतदान हो चुके हैं। सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान शाम छह बजे तक चला। 90 सीटों के लिए 1168 उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला है। हरियाणा के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रजीत ने बताया कि 1 करोड़ 83 लाख 90 हजार 525 लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इनमें 1 लाख 7 हजार 955 सर्विस वोटर शामिल हैं। 98 लाख 78 हजार 42 पुरुष मतदाता, 85 लाख 12 हजार 231 महिला मतदाता और 252 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। मतदान के लिए 10324 लोकेशन पर 19578 मतदान केंद्र बनाए गए हैं
वहीं, गुरुग्राम जिला प्रशासन ने विधानसभा चुनाव के लिए चारों विधानसभा क्षेत्र में 1172 पोलिंग बूथ बनाए है, जिनमें से 196 पोलिंग बूथ तीन खास श्रेणी में रखे गए है। इन पोलिंग बूथ में 178 पोलिंग बूथ संवेदनशील और अतिसंवेदनशील घोषित किए गए है। वहीं आठ पोलिंग बूथ मॉडल बनाए है, जबकि 10 पोलिंग बूथ को पिंक का दर्जा दिया गया है।
गुरुग्राम जिले के पटौदी विधानसभा क्षेत्र में 243, बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में 362, गुडगांव विधानसभा क्षेत्र में 329 और सोहना विधानसभा क्षेत्र में 238 पोलिंग बूथ है। जिला प्रशासन ने बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में 41 बूथों को संवेदनशील व 34 बूथों को अति संवेदनशील बूथों की श्रेणी में रखा है, जबकि सोहना विधानसभा क्षेत्र में 12 संवेदनशील और 21 बूथ अति संवेदनशील घोषित किए गए हैं।
वहीं पटौदी विधानसभा क्षेत्र में नौ संवेदनशील और 25 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र है और गुडग़ांव विधानसभा क्षेत्र में 25 संवेदनशील व 12 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र शामिल है। बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में तीन मॉडल बूथ और पटौदी विधानसभा क्षेत्र में एक मॉडल बूथ बनाया जाएगा, जबकि सोहना और गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र में दो-दो मॉडल बूथ बनाए है। इसी तरह बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चार पिंक बूथ बनाए है, वहीं सोहना, पटौदी व गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र में दो-दो पिंक बूथ बनाए गए है।
फरीदाबाद जिले की छह विधानसभा सीटों पर 15,12,047 मतदाता 69 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे तक मतदान प्रक्रिया चलेगी । 1400 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।