फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में दोस्ती और हरियाणा में दुश्मनी

Sun, 12 Oct 2014 10:34 AM IST
नवनीत शरण/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राजनीति में कहीं दोस्ती तो कहीं दो-दो हाथ। राजनीति का रंग हरियाणा के चुनाव प्रचार में देखने को मिलेगा, जब दिल्ली में दोस्ती निभाने वाले ही वहां एक दूसरे की खिलाफत करते दिखेंगे। दिल्ली शिरोमणी अकाली दल बादल गुट (शिअद) के नेता हरियाणा के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों का विरोध करेंगे, जबकि यही नेता दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक दूसरे के समर्थन में दिखे थे।
विज्ञापन


प्रदेश शिअद के प्रधान मनजीत सिंह जीके हरियाणा में इनेलो-अकाली दल की सरकार बनने का दावा कर रहे हैं। हरियाणा विधानसभा चुनाव में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए शिअद कार्यकर्ता दिल्ली से मोर्चा संभालने जा रहे हैं, हालांकि वे अकाली दल के निशान तराजू पर चुनाव लड़ रहे अंबाला शहर व कालांवाली क्षेत्र के प्रत्याशी के समर्थन में भी चुनाव प्रचार करेंगे।

शिअद के अलावा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के भी सदस्य रवाना हो गए हैं। प्रबंधक कमेटी के महासचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने सिरसा जिले में इनेलो प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने जा चुके हैं। मनजिंदर सिंह ने सिरसा जिले की सभी सीटों पर इनेलो उम्मीदवारों को जिताने, कालांवाली सीट पर अकाली प्रत्याशी को जिताने और अन्य सभी पार्टियों के उम्मीदवार की जमानत जब्त कराने की बात कही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि दिल्ली कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंदर सिंह खुराना, उपाध्यक्ष तनवंत सिंह, संयुक्त सचिव हरमीत सिंह कालका, ओंकार सिंह थापर समेत कई नेता अंबाला क्षेत्र के अलग-अलग वार्डों में शिअद उम्मीदवार बलविंदर सिंह पूनीयां को विजय दिलाने में जुटे हैं तो वहीं दिल्ली के विधायक जतिंदर सिंह शंटी असंग विधानसभा में अकाली दल की नीतियों से लोगों को परिचित करवा रहे हैं।

फरीदाबाद जिले के प्रभारी वरिष्ठ नेता अवतार सिंह हित, कुलदीप सिंह भोगल, गुरप्रीत सिंह जस्सा इनेलो उम्मीदवार को जिताने में लगे हैं, जबकि इस जिले में प्रदेश भाजपा की पूरी टीम भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा के नेतृत्व में प्रचार जुटी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें