फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में अकाली-भाजपा गठबंधन में कड़वाहट

Wed, 15 Oct 2014 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा चुनाव में अकालियों का भाजपा प्रत्याशियों के खिलाफ प्रचार भारी पड़ सकता है। इनेलो के साथ शिरोमणि अकाली दल बादल गुट का हरियाणा में गठबंधन दिल्ली भाजपा नेताओं को खटकने लगा है। इस तरह से हरियाणा चुनाव दिल्ली में अकाली-भाजपा गठबंधन में कड़वाहट घोलने लगा है।
विज्ञापन


हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार थमने के बाद वहां से दिल्ली लौटे भाजपा विधायक व भाजपा राष्ट्रीय मंत्री सरदार आरपी सिंह ने इस मुद्दे पर आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि अकालियों का व्यवहार चुभने वाला है। दिल्ली में वे दोस्ती करते हैं और हरियाणा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की खिलाफत करते हैं।

भाजपा-अकाली गठबंधन से जीते तीन विधायक वहां इनेलो के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। इसकी शिकायत पार्टी हाईकमान से की जाएगी। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने भी हरियाणा में अकालियों का इनेलो प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करने को नैतिक नहीं बताया है। उन्होंने कहा कि चुनाव खत्म होने के बाद इस मुद्दे पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें