फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: आईटीओ बैराज दिल्ली सरकार को सौंपने पर हरियाणा सहमत, 2023 की बाढ़ से सबक लेकर फैसला

Tue, 16 Sep 2025 05:43 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली सरकार के अनुरोध के बाद हरियाणा सरकार ने आईटीओ बैराज को सौंपने का निर्णय लिया है। इस बार मानसून से पहले ही बैराज के सभी 32 गेटों की मरम्मत कर दी गई थी, ताकि 2023 जैसी बाढ़ की स्थिति दोबारा न हो।
विज्ञापन
सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : Youtube/@Rekha-Gupta-Official
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने यमुना नदी पर स्थित आईटीओ बैराज को दिल्ली सरकार के नियंत्रण में सौंपने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इससे दिल्ली में बाढ़ से निपटने में आसानी होगी। 2023 में दिल्ली में आई बाढ़ के लिए बैराज के खराब गेट बड़ी वजह बने थे, जिसके बाद दिल्ली सरकार ने इसके नियंत्रण की मांग की थी।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार के अनुरोध के बाद हरियाणा सरकार ने आईटीओ बैराज को सौंपने का निर्णय लिया है। इस बार मानसून से पहले ही बैराज के सभी 32 गेटों की मरम्मत कर दी गई थी, ताकि 2023 जैसी बाढ़ की स्थिति दोबारा न हो। दिल्ली में यमुना नदी पर तीन बैराज हैं, जिनमें से केवल वजीराबाद बैराज ही दिल्ली सरकार के पास है। ओखला बैराज, उत्तर प्रदेश सरकार के नियंत्रण में है, जबकि आईटीओ बैराज अब तक हरियाणा के पास था। यह बैराज नई दिल्ली के बिल्कुल करीब है, जिसके कारण इसका प्रबंधन बेहद महत्वपूर्ण है।

पहले भी लिखा था पत्र
दिल्ली सरकार ने पहले भी इसके लिए हरियाणा को पत्र लिखा था, पर अब दोनों राज्यों में एक ही पार्टी की सरकार होने का फायदा मिला है। दिल्ली के अधिकारियों का कहना है कि नियंत्रण मिलने से न केवल बैराज के गेटों का रखरखाव बेहतर होगा, बल्कि बाढ़ से निपटने की तैयारी भी मजबूत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें