फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणवी सिंगर हत्याकांड : कत्ल के पहले अपनी प्रेमिका से पूछा, क्या करें इसका फिर मारी गोली

Wed, 22 Mar 2017 05:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 7
lala saini
हिसार के लोक गायक जोगिंद्र उर्फ लला सैनी का अपहरण करने के बाद उसकी हत्या करने से पहले आरोपियों ने अपनी प्रेमिकाओं से बात की थी। उनसे पूछा था कि इसका क्या करें, उधर से जवाब आया था कि तुम्हारी मर्जी जो करो।
विज्ञापन

2 of 7
lala saini
आरोपी वारदात के समय नशे में थे। रिमांड के दौरान पुलिस के सामने आरोपियों ने यह खुलासा किया है। उनके बयानों की जांच की जा रही है। जोगिंद्र उर्फ लला सैनी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए आरोपियों को पुलिस ने पूछताछ के लिए तीन दिन की रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

3 of 7
lala saini - फोटो : सोशल मीड‌िया
पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों की दो गर्लफ्रेंड हैं, जो कि बहादुरगढ़ में रहती हैं। रोहतक जींद बाइपास रोड पर जोगिंद्र को बुलाकर उसका अपहरण करने के दौरान आरोपियों ने शराब पी हुई थी। आरोपियों ने जोगिंद्र से उसकी सोने की चेन और अंगूठी छीन ली थी।

4 of 7
lala saini - फोटो : सोशल मीड‌िया
आरोपियों ने उससे मोटी रकम देेने को कहा था, लेकिन जोगिंद्र ने उन्हें रकम देने से इंकार कर दिया था। पुलिस के मुताबिक, इस बीच आरोपियों ने अपनी गर्लफ्रेंड को फोन मिलाकर पूछा था कि जोगिंद्र का अपहरण कर लिया है। अब उसका क्या करना है।
विज्ञापन

5 of 7
lala saini
इस पर उनका कहना था कि तुम जानो, तुम्हारी मर्जी। जो करना है करो। उस समय आरोपी नशे में थे। उन्होंने प्रेमिकाओं से बात करने के बाद लला की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद लाश को डिग्गी में डालकर ठिकाने लगाने के लिए यह बसई रोड पर घूम रहे थे। चंदू टी प्वाइंट के पास चेकिंग के दौरान वह पुलिस की पकड़ में आ गए।
विज्ञापन

6 of 7
lala saini
पुलिस आरोपियों को साथ लेकर रोहतक भी जाएगी। यहां जींद बाइपास रोड पर घटनास्थल की निशानदेही कराई जाएगी। आरोपी रोहतक के न्यू 14जे निवासी गौरव, झज्जर के गांव लकड़िया निवासी महेश और हिसार के गांव मदनहेड़ी निवासी सचिन उर्फ चीनू के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
lala saini
गिरफ्तार आरोपियों की गर्लफ्रेंड भी हैं। अपहरण व हत्या के दौरान उनसे भी बात हुई थी। लड़कियों की तलाश की जा रही है। उनसे पूछताछ के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उनकी तलाश जारी है।- सुमित कुमार, डीसीपी वेस्ट, गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें