फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा बोर्ड की परीक्षाएं 7 मार्च से

विज्ञापन
विज्ञापन
7 मार्च से हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की (नियमित/री-अपीयर) परीक्षा शुरू हो रही है।
विज्ञापन


इसके लिए शिक्षा बोर्ड ने पूरी तैयारी कर ली है। दसवीं में 16 हजार 438 और 12वीं की 12 हजार 232 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे।

दोनों ही परीक्षा के लिए जिले में 62 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें ग्रामीण इलाके के छह परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है।

बोर्ड की ओर से शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई है। स्कूलों में उत्तरपुस्तिका पहुंचा दी गई है। प्रश्न पत्र का बस्ता शिक्षा विभाग द्वारा को शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे से बांटने का इंतजाम किया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

नकल रोकने के लिए होगी खास इंतजाम

बोर्ड ने परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए जिलेवार स्पेशल टास्क फोर्स, एसटीएफ का गठन करने का निर्णय लिया है।

तीन सदस्य एसटीएफ का नेतृत्व कैप्टन रैंक के पूर्व अधिकारी करेंगे। इसमें एक लेक्चरर व एक बोर्ड कर्मचारी भी शामिल होंगे, जो पूरे जिले के परीक्षा केंद्रों पर छापामार अभियान चलाएंगे।

इसके अलावा उपायुक्तए एसडीएमए जिला शिक्षा अधिकारियों के नेतृत्व में भी चार टीमें फ्लांइग करती रहेगी।

अनुचित साधन रोकने के लिए बोर्ड ने जिला प्रशासन को परीक्षाओं के दौरान केंद्रों के 200 मीटर की दायरे में धारा-144 लगाने को कहा है और इसकी अनदेखी पर धारा-188 के तहत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें