चुनाव घोषणा के दूसरे दिन ही प्रशासनिक तंत्र फेल नजर आया। बृहस्पतिवार को
लोग ऑनलाइन वोटर कार्ड साइट पर अपना नाम देखने जिला चुनाव तहसीलदार
कार्यालय पहुंचे।
लेकिन साइट में सर्च करने पर काफी लोगों के नाम ही गायब
मिले। जिससे उन्हें मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।
उपायुक्त विजय सिंह दहिया के कहने पर कई लोग जिला चुनाव तहसीलदार कार्यालय पहुंचे थे पर उन्हें निराशा ही हाथ लगी।