भाजपा के तेज तर्रार उम्मीदवार तजिंदर बग्गा को हराकर आप की राजकुमारी ढिल्लन ने हरिनगर सीट से जीत हासिल कर ली है। राजकुमारी ने तजिंदर बग्गा को 20131 वोटों से हराया है। अपने चुनाव से पहले आक्रामक प्रचार करने वाले बग्गा और आप की राजकुमारी ढिल्लन के बीच शुरू से ही कांटे की टक्कर थी।
बहुत से लोगों का मानना था कि जिस तरह का प्रचार बग्गा कर रहे थे उससे वह जीत भी सकते हैं, लेकिन उनकी बड़े अंतर से हार दिखाती है कि दिल्ली के लोगों ने किस तरह के मुद्दों को देखकर वोट किया है।
तजिंदर चुनाव प्रचार के दौरान वोट मांगने के लिए आम आदमी पार्टी के दफ्तर जा पहुंचे थे।