फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंध के शक में इंजीनियर ने की पत्नी की हत्या, शव को टुकड़े-टुकड़े कर सेफ्टी टैंक में डाला

Sun, 22 Sep 2019 08:38 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
महिला की मौत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में शनिवार रात एक  युवक ने अवैध संबंध के शक में पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव के एक दर्जन टुकड़े करने के बाद घर के पीछे बने सेप्टिक टैंक में डाल दिया। रविवार तड़के आरोपी ने खुद थाने पहुंचकर पत्नी की हत्या करने की बात बताई।

विज्ञापन


पहले तो पुलिस को यकीन नहीं हुआ लेकिन घर में फैले खून को देखकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। आरोपी को गिफ्तार कर पूछताछ की जा रही है, वहीं पुलिस ने शाम को सेप्टिक टैंक से शव के टुकड़ों को बरामद कर लिया।

पुलिस के मुताबिक संगम विहार निवासी सीमा (30) की शादी दस साल पहले मूूलत: हरदोई (यूपी) निवासी आशु (35) से हुई थी। वह पति और तीन बेटियों के साथ किराड़ी, प्रेमनगर में रहती थी।
विज्ञापन


आशु मायापुरी स्थित कंप्यूटर की दुकान में हार्डवेयर इंजीनियर का काम करता है। घर के सामने सड़क बनने के कारण उसका घर सड़क से पांच फीट नीचेे हो गया था। इस वजह से आशु अपने परिवार के साथ उसी गली में किराए पर मकान लेकर रह रहा था।

शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे अपनी पत्नी को लेकर अपने घर आया, जबकि तीनों बेटियों को किराए के मकान में छोड़ दिया। अवैध संबंध की बात को लेकर उसका सीमा से झगड़ा हुआ। इस दौरान तैश में आकर उसने गला घोंटकर सीमा की हत्या कर दी और फिर शव के 10-12 टुकड़े करने के बाद सेप्टिक टैंक में डाल दिया। इसके बाद सुबह थाने पहुंचकर आरोपी ने पत्नी के चरित्र पर शक होने की वजह से हत्या की बात कबूल की है। 

मोबाइल पर बात करने से हुआ था शक

आशु ने बताया कि सीमा अक्सर मोबाइल फोन पर बात करती रहती थी। उसका फोन  हर समय व्यस्त मिलता था। ऐसे में उसे शक था कि वह किसी से बातचीत करती है। उसने काल डिटेल जांच करने की कोशिश की लेकिन फोन लॉक होने की वजह से ऐसा नहीं कर पाया। इससे उसका शक और बढ़ गया। इसी  बात पर दोनों में अक्सर मारपीट होने लगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आशु ने अपनी पत्नी पर कई संगीन आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन

सास को भी फोन कर दी घटना की जानकारी

सीमा के भाई संतोष ने बताया कि आशु ने रात साढ़े दस बजे फोन कर सीमा की हत्या किए जाने की बात कही और फोन बंद कर दिया। आशु की बात सुनकर उसकी सास चमेली देवी सन्न रह गई लेकिन उसे लगा कि दामाद उसके साथ मजाक कर रहा है। ऐसे में उसने घर के अन्य सदस्यों को कुछ भी नहीं बताया। सुबह बेटी के पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने चमेली देवी के परिवार वालों को सारी बात बताई। 

मायके वाले ने दहेज हत्या का मामला बताया 

सीमा के परिजनों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने बताया कि आशु उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। वह अक्सर मायके से उसे नकदी व सामान लाने के लिए कहता था। मना करने पर उससे मारपीट करता था। उधर, पड़ोसियों ने बताया कि उन लोगों ने सीमा को घर आते हुए देखा था लेकिन हत्या किए जाने के समय कोई चीख नहीं सुनी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें