फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ गैंगरेप: पहली बार मीडिया के सामने आया पीड़ित का पिता, किया चौंकाने वाला खुलासा

Wed, 15 May 2019 04:34 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : शटरस्टॉक्स
विज्ञापन

हापुड़ सामूहिक दुष्कर्म और आत्मदाह मामले में पहली बार पीड़िता के पिता सामने आए हैं और उन्होंने कुछ ऐसे खुलासे किए हैं जो काफी चौंकाते हैं। इस मामले में पीड़िता ने अपने पिता पर आरोप लगाया था उन्होंने महिला की चाची के साथ मिलकर उसे 10 हजार में कुछ लोगों को बेच दिया। फिर वह शख्स पीड़िता को घरों में काम करने के लिए भेजता था। लोग उसे पैसे भी नहीं देते थे और कई जगह तो उसका गैंगरेप भी हुआ। आगे पढ़िए क्या हैं वो खुलासे...

विज्ञापन


पीड़िता के पिता पहली बार इस मामले में सामने आए हैं और उनका कहना है कि वह अपनी बेटी द्वारा लगाए गए आरोपों से बहुत शर्मिंदा हैं। उनका तो ये भी कहना है कि वह बेटी को 10,000 रुपए में बेचने की बात से हैरान हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि उनकी बेटी ने ऐसा आरोप क्यों लगाया।

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार उसके पिता ने कहा है कि, कोई पिता अपनी बेटी को 10 हजार में क्यों बेचेगा? 14 साल की उम्र में मैं क्यों उसकी शादी कराऊंगा। मैं इन आरोपों से हैरान हूं। वह आगे बोले कि मीडिया के जरिए मुझे पता चला कि मेरी बेटी किस हाल में है। हममें से किसी ने उससे संपर्क तक नहीं किया और अब वह ऐसा गंभीर आरोप लगा रही है। मैं इस वजह से अपने घर से नहीं निकल पा रहा हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उम्र में है मतभेद

बताया जा रहा है कि पीड़िता के पिता हापुड़ में किसान हैं। उनका कहना है कि जबसे उन्होंने बेटी के बारे में सुना है तब से कुछ खाया नहीं है। इन सब के बीच पीड़िता की उम्र को लेकर भी विरोधाभास है। जहां पिता का कहना है कि इस समय वह 28 साल की है और उसकी पहली शादी 18 साल की उम्र में हुई थी।

वहीं एफआईआर में उसका जन्म 2001 दर्ज है। इसके अनुसार वह 18 साल की है। वहीं आधार कार्ड के मुताबिक उसका जन्म 1990 में हुआ था। वहीं पीड़िता ने एक अखबार को अपनी उम्र 23 साल बताई थी।

गौरतलब है कि पीड़िता ने हापुड़ में 28 अप्रैल को एक दोस्त के घर पर खुद को जिंदा जलाने की कोशिश की थी। उसका 80 प्रतिशत शरीर जल चुका है। उसने ऐसा प्रयास तब किया जब पुलिस ने उसकी शिकायत तक नहीं लिखी और भगा दिया। जलने के बाद उसे दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें