happy new year 2019 घड़ी में 12 बजते नए साल का आगाज हो गया है। लोगों ने एक-दूसरे को हैप्पी न्यू ईयर कहकर बधाई दी। होटल-रेस्टोरेंट में रंगारंग कार्यक्रम हुए। लोगों ने नए साल की पूर्व साध्या पर लोगों ने जमकर मस्ती की। नए साल की पूर्व संध्या पर शहर में हर ओर जश्न का माहौल रहा। लोग देररात तक पार्टियों में मशरूफ रहे। कहीं डांस, डीजे और कहीं केक के साथ नए साल का स्वागत हुआ। सभी फोटो: लाल सिंह, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
2 of 6
नए साल का जश्न
- फोटो : अमर उजाला
शहर के लगभग सभी मॉल्स, रेस्तरां, पब और डिस्क में लोगों की भारी भीड़ नजर आई। यहां लोगों ने दोस्तों, परिवारवालों के साथ जमकर मस्ती की।
विज्ञापन
3 of 6
नए साल का जश्न
- फोटो : अमर उजाला
शहर के सभी रेस्तरां पहले से ही बुक रहे। यहां लोगों ने दोस्तों एवं परिवारवालों के साथ जाकर जमकर मस्ती की। शहर के पब और डिस्क में युवाओं की भीड़ नजर आई।
4 of 6
नए साल का जश्न
- फोटो : अमर उजाला
क्वांटम, रिवर्ब, इंपरफेक्टो आदि डिस्क ने कपल्स के लिए नए साल पर विभिन्न ऑफर दिए। कुछ मॉल्स में नए साल की थीम पर खेलों एवं संगीत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
5 of 6
नए साल का जश्न
- फोटो : अमर उजाला
नए साल के स्वागत के लिए तैयार होटल व रेस्टोरेंट में लोगों ने जमकर जश्न मनाया। होटलों में पहले से ही कार्यक्रम की तैयारी की गई। रात के 12 बजते ही हर कोई एक दूसरे को नववर्ष की बधाई देने में जुट गया। सड़कों पर युवाओं की टोली नाचती गाती दिखाई दी। हर तरफ नए साल के आगमन में जश्न का माहौल दिखाई दिया।
हर किसी ने हैप्पी न्यू ईयर व नव वर्ष मंगलमय की शुभकामनाओं के साथ एक दूसरे को बधाई दी। फोन व मोबाइल घनघनाने लगे। युवकों की टोलियां सड़कों पर आकर डांस करने लगीं। लोगों ने एक दूसरे को गले मिल नए साल की बधाई दी। बड़ों और बच्चों ने जमकर मस्ती की।