फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैपनिंग हरियाणा खत्म, थकान मिटा रहे अफसर 

Wed, 09 Mar 2016 06:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
हैपनिंग हरियाणा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हरियाणा में आयोजित दो दिवसीय ग्लोबल इनवेस्टर समिट के आयोजन में व्यस्तता के कारण बुधवार को भी नगर निगम के अधिकारी कार्यालय नहीं पहुंचे। जिससे लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन


बता दें कि साइबर सिटी में 7 व 8 मार्च को प्रदेश सरकार द्वारा ग्लोबल इनवेस्टर समिट का आयोजन किया गया था। इस मीट के आयोजन को सफल बनाने की तैयारियों में जिला प्रशासन से लेकर नगर निगम और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कर्मचारी से लेकर अधिकारी तक लगे हुए थे।

कार्यक्रम के दिनों में रात दिन काम किया गया। हालांकि समिट का समापन मंगलवार शाम को हो गया, लेकिन अधिकारी देर रात तक समापन के कार्यक्रम में व्यस्त रहे। पिछले कई दिनों की थकान मिटाने के लिए अधिकारी बुधवार को कार्यालयों में नहीं पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि समिट के कारण पिछले कई दिनों से ही अधिकारी अपने कार्यालयों में नहीं बैठ पा रहे हैं, जिस कारण लोगों को परेशानी हो रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें