गुड़गांव के चकरपुर गांव में मंगलवार रात एक घर में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव मिलने से सनसनी मच गई। सूचना के बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शुरूआती जांच में खुदकुशी की बात सामने आ रही है। मृतका के पास से कोई स्यूसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। ऐसे में पुलिस दूसरे एंगल से भी जांच कर रही है।
मूलरूप से वेस्टबंगाल निवासी महिला सुजाता (24) चकरपुर गांव में अपने पति के साथ रह रही थी। पुलिस के मुताबिक मंगलवार रात को पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना मिली कि महिला ने कमरे में फांसी लगा ली है। सूचना के बाद सेक्टर-29 थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। यहां महिला का शव फंदे से लटका हुआ मिला।
आस पड़ौसियों से पूछताछ पर स्यूसाइड की बात सामने आ रही है हालांकि मृतका के पास कोई स्यूसाइड नहीं मिलने से पुलिस इसे संदिग्ध ही बता रही है। मामले की जांच कर रहे एएसआई विरेंद्र के अनुसार पुलिस सभी कोणों से जांच कर रही है। देररात तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था।