फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने से रोका तो पंखे से लटकी मिली पति की लाश

Sat, 27 Feb 2016 06:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब को लेकर पत्नी से हुई कहासुनी के बाद एक युवक ने पंखे से फंदा बनाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी और उसके दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पड़ोसियों के मुताबिक युवक अक्सर शराब पीकर घर आता था। इस कारण उसका पत्नी से विवाद रहता था।
विज्ञापन


बदायूं निवासी सुरजीत सिंह पत्नी के साथ हैबतपुर गांव में रहता था। वह सटरिंग का काम करता था। बताया गया है कि सुरजीत अक्सर शराब पीकर आता था। शुक्रवार को भी वह नशे में घर आया था।

इस पर पति और पत्नी के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद दोनों अलग-अलग कमरे में जाकर सो गए। शनिवार सुबह 6:30 बजे पत्नी ने उठकर पति के कमरे का दरवाजा खटखटाया।

उसने देखा कि दरवाजा खुला है। अंदर जाकर देखा तो पति पंखे से लटक रहा था। वह चिल्लाती हुई घर के बाहर आई। पत्नी ने पुलिस को फोन कर सूचना दी।

पुलिस पूछताछ के दौरान आसपास के लोगों ने बताया कि अक्सर शराब को लेकर दंपति में विवाद होता था। महिला पति को शराब पीने से रोकती थी, लेकिन वह शराब नहीं छोड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिसरख कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि युवक ने पंखे से लटकर जान दी है। मामले में कोई शिकायत नहीं आई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें