फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: अवैध गेस्ट हाउसों को किया सील, कई कमरे व शौचालयों को तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

- डीटीपी एन्फोर्समेंट टीम ने शुरू की डीएलएफ के ब्लॉक-टी में तोड़फोड़ व सीलिंग की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। डीएलएफ क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित पीजी, गेस्ट हाउस व अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर शुक्रवार को फिर से सीलिंग व तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू की गई। डीटीपी एन्फोर्समेंट टीम ने डीएलएफ के ब्लॉक-टी में कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माणों को हटाया। टीम ने शुक्रवार को करीब 4.5 किलोमीटर रोड राइट ऑफ वे (आरओडब्ल्यू) से अतिक्रमण हटाकर रास्ता भी खाली कराया।
डीटीपी एन्फोर्समेंट ने स्टिल्ट क्षेत्र में बनाए गए घरेलू सहायक के कमरों, ड्राइंग रूम व शौचालयों भी तोड़े। इस दौरान अवैध रूप से संचालित कई गेस्ट हाउस पर कार्रवाई करते हुए उनको सील किया गया। इसके अलावा एस-9/21-22 स्थित भवन के बेसमेंट में संचालित आर्किटेक्ट कार्यालय को सील किया। एस-7/6, एस-9/20 और एमए-82 में स्टिल्ट क्षेत्र में अवैध रूप से बनाए गए घरेलू सहायक के रूम, ड्राइंग रूम व शौचालय को तोड़ा। टी-2/10 व एसआर-47 में स्टिल्ट में बने घरेलू सहायक के रूम को सील किया। एस-7/15 में भवन मालिक ने स्वयं अवैध निर्माण हटाकर नियमों का पालन किया। डीटीपी एन्फोर्समेंट की टीम ने लोगों को खुद ही अवैध निर्माण को हटाने के लिए कहा है, ताकि भवन मालिकों को कम नुकसान हो।
विज्ञापन


इन गेस्ट हाउस को किया सील
डीटीपी एन्फोर्समेंट की टीम ने कार्रवाई के दौरान डीएलएफ फेज-1 के टी-1/1 स्थित 15 कमरों के अवैध रूप से संचालित गेस्ट हाउस (टाउन हाउस ओयो) की पूरी इमारत को सील किया। एसआर-37 स्थित 15 कमरों वाले अवैध रूप से संचालित गेस्ट हाउस के बेसमेंट को सील किया गया। टी-7/1 में संचालित 14 कमरों वाले अवैध गेस्ट हाउस को भी सील किया गया।
विज्ञापन


वर्जन

जिन भवनों में स्टिल्ट क्षेत्र का व्यावसायिक उपयोग, अवैध गेस्ट हाउस या अन्य अनधिकृत निर्माण पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सीलिंग व तोड़फोड़ की कार्रवाई की जा रही है। स्टिल्ट क्षेत्र का प्रयोग केवल पार्किंग के लिए ही करें और यहां पर किए गए अवैध निर्माण को खुद ही हटा लें। - अमित मधोलिया, डीटीपीई, टाउन प्लानिंग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें