फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सरकारी व सहायता प्राप्त स्कूलों में 15 सितंबर से अर्ध-वार्षिक परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
दो पालियों में होंगी आयोजित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में 15 सितंबर से अर्ध-वार्षिक परीक्षाएं शुरू होंगी। शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूलों के लिए केंद्रीकृत परीक्षा तिथियां व दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
तीसरी, पांचवीं, छठी, नौवीं, ग्यारहवीं व बारहवीं की परीक्षाएं 15 सितंबर से, जबकि चौथी, सातवीं व आठवीं की परीक्षाएं 16 सितंबर से शुरू होंगी। 11वीं-12वीं की परीक्षाएं छह अक्तूबर व नौवीं-दसवीं की एक अक्तूबर को समाप्त होंगी।
विज्ञापन

सभी परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। तृतीय से पांचवीं सुबह 9:30 से 11:30 व दोपहर दो से चार बजे, छठी से आठवीं की परीक्षा सुबह 9:30 से12 व दो से 4:30 बजे और नौवीं से बारहवीं की परीक्षा 9:30 से 12:30 व शाम दो से पांच बजे होगी।
विज्ञापन

परीक्षा प्रारंभ होने से पहले प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। जिन विषयों की तिथियां निर्धारित नहीं हैं, उनके लिए स्कूल स्तर पर परीक्षा आयोजित होंगी। निदेशालय ने स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिया कि परीक्षा के बाद उसी दिन डिजिटल मार्किंग स्कीम उपलब्ध कराई जाएगी। स्कूल प्रमुख व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से अपडेट रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें