फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल है हाफ मैराथन, नई दिल्ली और दक्षिण दिल्ली जाने से बचें, रूट डायवर्जन सुबह छह बजे से

Sat, 28 Nov 2020 05:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कल हाफ मैराथन दौड़ आयोजित होगी। दौड़ जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से शुरू होकर वहीं आकर खत्म होगी। महिला व पुरुष की अलग-अलग दौड़ होंगी और इनमें सिर्फ 80 एथलीट शामिल होंगे। दिल्ली पुलिस ने लोगों से कहा कि सुबह छह बजे से दस बजे तक नई दिल्ली व नई दिल्ली से सटे दक्षिण जिले के हिस्सों में आने से बचें।

विज्ञापन


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की दक्षिण रेंज के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त एसडी मिश्रा ने बताया कि पुरुष एलीट एथलीट दौड़ सुबह सात बजे और महिला एलीट एथलीट दौड़ सुबह साढ़े आठ बजे शुरू होगी। दोनों ही दौड़ में 40-40 महिला व पुरुष होंगे। दौड़ के दौरान कुछ जगहों पर रूट भी परिवर्तित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि लोग सुबह छह बजे से दस बजे तक भीष्म पितामह मार्ग, रफी अहमद किदवई मार्ग, लोधी रोड़, रेड क्रॉस रोड, एसबी मार्ग, संसद मार्ग, डा. जाकिर हुसैन मार्ग, सी-हैक्सागॉन इंडिया गेट, सी-हैक्सागॉन डा. जाकिर हुसैन मार्ग से राजपथ, जनपथ, राजेन्द्र प्रसाद रोड, राजपथ, मानसिंह रोड, पुराना किला रोड, शेर शाह रोड, शाहजहां रोड, पंडारा रोड, तिलक मार्ग आदि मार्गों पर आने से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें