फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Half Marathon: दिल्ली में आज हाफ मैराथन, राजधानी में ट्रैफिक रहेगा प्रभावित; पुलिस ने जारी की एडवायजरी

Sun, 29 Mar 2026 03:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा सिमरन, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली यातायात पुलिस की नई दिल्ली रेंज के पुलिस उपायुक्त शोभित सक्सेना ने बताया कि मैराथन मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम से शुरू होकर, सी-हेक्सागोन, बाएं मुड़कर ज़ाकिर हुसैन मार्ग (एसबी मार्ग की ओर), यू-टर्न (जाकिर हुसैन मार्ग पर) की ओर से जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली स्थिति नेशनल स्टेडियम में रविवार यानी 29 मार्च को सुबह 5 बजे से एक संस्थान की ओर से हाफ मैराथन आयोजित की जाएगी। दिल्ली यातायात पुलिस की नई दिल्ली रेंज के पुलिस उपायुक्त शोभित सक्सेना ने बताया कि मैराथन मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम से शुरू होकर, सी-हेक्सागोन, बाएं मुड़कर ज़ाकिर हुसैन मार्ग (एसबी मार्ग की ओर), यू-टर्न (ज़ाकिर हुसैन मार्ग पर) की ओर से जाएगी।

विज्ञापन


वहां से बाएं मुड़कर सी-हेक्सागोन, बाएं मुड़कर कर्तव्य पथ, मानसिंह रोड (कर्तव्य पथ), जनपथ (कर्तव्य पथ), जनपथ पर सीधे विंडसर पैलेस तक, सीधे मुड़कर अशोक रोड पर (सी-हेक्सागोन तक), सी-हेक्सागोन से पहले यू-टर्न (अशोक रोड पर), बाएं मुड़कर जनपथ पर, बाएं मुड़कर कर्तव्य पथ (सी-हेक्सागोन) नेशनल स्टेडियम गेट नंबर 1 (फिनिशिंग पॉइंट) तक जाएगी।

प्रतिबंध और डायवर्जन

  • भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली और उसके आसपास सुचारू ट्रैफिक प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए निम्नलिखित उपाय किए जाएंगे।
  • इंडिया गेट, मानसिंह रोड, जनपथ, कर्तव्य पथ, अशोक रोड, अकबर रोड और अन्य आस-पास के क्षेत्रों में (जैसा कि बचने वाले मार्गों में बताया गया है) किसी भी वाहन को रुकने या पार्क करने की अनुमति नहीं होगी।
  • उपरोक्त सड़कों पर पार्क किए जाने वाले वाहनों को टो करके हटा दिया जाएगा। गलत पार्किंग तथा कानूनी निर्देशों की अवहेलना पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
  • टो किए गए वाहनों को भैरो मार्ग स्थित भैरो मंदिर के सामने ट्रैफिक पिट में पार्क किया जाएगा। 

इन मार्गों से बचें

विज्ञापन

अकबर रोड, अशोक रोड, सी-हेक्सागोन, शाहजहां रोड, डॉ. ज़ाकिर हुसैन रोड, पुराना किला रोड, शेरशाह रोड और पंडारा रोड।
आम जनता और वाहन चालकों को सलाह दी जाती है कि वह धैर्य रखें, ट्रैफ़िक नियमों और सड़क अनुशासन का पालन करें, सभी चौराहों पर तैनात ट्रैफ़िक कर्मियों के निर्देशों का पालन करें और अपडेट रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें