जानकारी के मुताबिक, छतरपुर शहर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बडी बागराजन मंदिर के पीछे आसाराम बापू आश्रम के सामने नाली में एक अज्ञात युवक का शव मिला। घटना की जानकारी मिलने पर सीएसपी लोकेंद्र सिंह, सिटी कोतवाली टीआई धनसिंह नलवाया सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
अब तक मृतक की पहचान और शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटना की वजह भी ज्ञात नहीं हो सकी। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए छतरपुर जिला अस्पताल भेज दिया।