फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतीक्षा सूची न आने से हज आवेदक परेशान

Tue, 13 May 2014 02:58 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हज के लिए आवेदन करने वालों की परेशानी बढ़ गई है। पहली किश्त जमा करने की अंतिम तारीख 15 मई है। दूसरी ओर हज के लिए वेटिंग लिस्ट और बुजुर्गों की सूची भी नहीं भेजी गई है। इस बीच सरकारी छुट्टियां और मतगणना ने परेशानी को बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


गाजियाबाद से हज के लिए कुल 606 लोगों का चयन हुआ है। इनके अलावा अभी बुजुर्गों की सूची आनी बाकी है। इसके साथ ही वेटिंग लिस्ट में शामिल लोगों की सूची भी नहीं भेजी गई है।

राज्य हज कमेटी से फिलहाल जानकारी नहीं मिल पा रही है। ऐसे में लोगों को चिंता होने लगी है, क्योंकि वे सूची आने से पहले किश्त जमा भी नहीं कर सकते। जानकारी के लिए आवेदक हर रोज विभाग के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद कलीम का कहना है कि अब मतगणना के बाद ही वेटिंग लिस्ट भेजी जाएगी। वे बताते हैं कि वेटिंग लिस्ट के लोगों और बुजुर्गों के लिए किश्त जमा करने की तारीख अलग से तय की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें