फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुकर्म के बाद गला घोंटकर मार डाला बच्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के छावला इलाके में 45 साल के एक शख्स ने 12 साल के लड़के से जबरन कुकर्म किया। भेद खुलने के डर से आरोपी ने बच्चे की गला घोंटकर हत्या करने का प्रयास किया। बच्चे को मृत समझकर उसे जंगल में फेंककर आरोपी वापस आ गया।
विज्ञापन


लेकिन संयोग से मासूम बच गया। मासूम ने घर पहुंचकर सारी बात परिजनों को बताई। लड़के की शिकातय पर पुलिस ने आरोपी सुनील को दबोच लिया। उसके खिलाफ पॉक्सो व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक लड़का परिवार के साथ पालम इलाके में रहता है। इसी के पड़ोस में सुनील कुमार नामक आरोपी परिवार के साथ रहता है। आरोप है कि रविवार सुबह सुनील लड़के को बहला-फुसलाकर घुम्मनहेड़ा ले गया।
विज्ञापन

विज्ञापन

लड़के की हत्या करने का मन बना लिया

वहां जंगल में ले जाकर आरोपी ने मासूम के साथ जबरन कुकर्म किया। वारदात के बाद सुनील को लगा कि लड़का घर पहुंचकर उसका भेद खोल देगा। उसने लड़की हत्या करने का मन बना लिया।

सुनील ने मासूम का गला घोंट दिया। गला घोंटने से लड़का बेहोश हो गया। सुनील ने सोचा वह मर गया। वह एक पुल के नीचे मासूम को डालकर वापस घर आ गया।

इधर कुछ देर बाद मासूम को होश आ गया। उसने एक ट्रक चालक को सारी बात बताई। ट्रक चालक की मदद से वह घर पहुंचा। बाद में उसकी शिकायत पर सुनील को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें