नई दिल्ली के छावला इलाके में 45 साल के एक शख्स ने 12 साल के लड़के से जबरन कुकर्म किया। भेद खुलने के डर से आरोपी ने बच्चे की गला घोंटकर हत्या करने का प्रयास किया। बच्चे को मृत समझकर उसे जंगल में फेंककर आरोपी वापस आ गया।
लेकिन संयोग से मासूम बच गया। मासूम ने घर पहुंचकर सारी बात परिजनों को बताई। लड़के की शिकातय पर पुलिस ने आरोपी सुनील को दबोच लिया। उसके खिलाफ पॉक्सो व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक लड़का परिवार के साथ पालम इलाके में रहता है। इसी के पड़ोस में सुनील कुमार नामक आरोपी परिवार के साथ रहता है। आरोप है कि रविवार सुबह सुनील लड़के को बहला-फुसलाकर घुम्मनहेड़ा ले गया।