फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश का पहला ऑप्टिकल फाइबर केबिल युक्त शहर बनेगा गुरुग्राम, लगेंगे 1926 सीसीटीवी

Fri, 03 Aug 2018 08:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
meeting
विज्ञापन

गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) द्वारा साइबर सिटी को देश का पहला ऑप्टिकल फाइबर से लैस शहर बनाया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई जीएमडीए की बैठक में मंजूरी दी गई। जीएमडीए क्षेत्र में करीब 600 किलोमीटर लंबे इस ऑप्टिकल फाइबर के जरिये स्मार्ट सुविधाएं दी जाएंगी। सर्विलांस सिस्टम मजबूत किया जाएगा। 

विज्ञापन


1926 सीसीटीवी कैमरे 358 स्थानों पर लगाए जाएंगे। अपराध नियंत्रण के साथ  फाइबर केबिल की फीड सारे सरकारी विभागों, पुलिस थानों, स्कूलों और संस्थाओं में दी जाएगी। इससे इंटरनेट तथा वाई-फाई की सुविधाएं भी मिल सकेंगी। 

यही नहीं, शहर में शापिंग मॉल तथा अन्य निजी संस्थानों में लगे लगभग 60,000 सीसीटीबी कैमरों को भी इस नेटवर्क के साथ जोड़ा जाएगा और इसका कंट्रोल जीएमडीए के पास रहेगा। इस सुविधा से यातायात प्रबंधन भी मदद मिलेगी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों का ई-चालान अपने आप कट जाएगा। अपराध पर अंकुश लगाने में भी सहयोग मिलेगा। 
विज्ञापन


इस परियोजना पर लगभग 65 करोड़ रुपये का खर्च आएगा जिसमें से 25 करोड़ रुपये हरियाणा पुलिस विभाग द्वारा खर्च किया जाएगा और परियोजना का पहला चरण 9 माह में पूरा होगा। जिसके तहत गुरुग्राम-मानेसर अर्बन कांप्लैक्स विकास योजना की 600 किलोमीटर सड़कों को कवर किया जाएगा।

विज्ञापन

यह भी मिलेगा लाभ

बैठक में यह भी बताया गया कि इन सीसीटीवी कैमरों में कैप्चर की जाने वाली वीडियो फीड कैमरे में सात दिन और कमांड कंट्रोल सेंटर में 30 दिन तक उपलब्ध रहेगी। फाइबर केबिल बिछाने के लिए जीएमडीए द्वारा गुरुग्राम-मानेसर अर्बन कांप्लैक्स विकास योजना के अधीन क्षेत्र को 6 भागों में बांटा गया है। 

यह भी मिलेगा लाभ
-60 हजार एलईडी लाइटें नियंत्रित की जाएंगी
-पेयजल के बूस्टरों और पेयजल आपूर्ति पर निगरानी की जाएगी
-शहर में कई जगहों पर फ्री वाई-फाई की सुविधा भी दी जाएगी।

गुरुग्राम को जीएमडीए द्वारा स्मार्टेस्ट सिटी बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुग्राम को देश का पहला ऑप्टिकल फाइबर केबल युक्त शहर बनाया जा रहा है। सभी सुविधाएं स्मार्ट तरीके से मिलेंगी। नौ महीने में यह चालू हो जाएगा।-मनोहर लाल, मुख्यमंत्री।

क्या है ऑप्टिकल फाइबर
ऑप्टिकल फाइबर ग्लास, प्लास्टिक या सिलिका से बने होते हैं। यह प्रकाश घटक के जरिये डाटा ट्रांसमिशन करता है। यह अधिक प्रभावी और लंबे समय तक काम करता है। प्रकाश के माध्यम से काम करने की वजह से यह तीव्र गति से डाटा को भेजने में सक्षम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें