फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: निर्माणाधीन मकान के बेसमेंट की मिट्टी खिसकने से ढह गई दीवार, चार मजदूर दबे; उपचार के दौरान एक की मौत

Thu, 08 May 2025 12:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए चार मजदूरों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर इलाज के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम के सेक्टर-27 में बुधवार की शाम एक निर्माणाधीन मकान के बेसमेंट की मिट्टी ढहकर दीवार गिरने से चार मजदूर दब गए। वहीं, पास ही काम कर रहे आठ मजदूर हादसे का शिकार होने से बच गए। मौके पर मौजूद मजदूर, ठेकेदार व मकान मालिक ने रेस्क्यू करके मजदूरों को दीवार के नीचे से बाहर निकाला।

विज्ञापन


इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए चार मजदूरों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर इलाज के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। दो मजदूर अस्पताल में उपचाराधीन हैं और एक मजदूर को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। जानकारी के अनुसार राजमिस्त्री सहित एक दर्जन मजदूर काम कर रहे थे। 

बुधवार की शाम लगभग पांच बजे के सेक्टर-27 में स्थित मकान नंबर-173 में निर्माणाधीन मकान में बेसमेंट को खोदकर दीवार बनाई जा रही थी। इसी दौरान मिट्टी ढ़हने से मकान की दीवार गिर गई और काम कर रहे चार मजदूर नीचे दब गए।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद मकान मालिक, ठेकेदार और मजदूरों ने मिलकर मजदूरों को बाहर निकाला गया। घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उपचार के दौरान पश्चिम बंगाल निवासी 42 वर्षीय एक मजदूर की मौत हो गई।

स्थानीय पार्षद विकास यादव ने बताया कि जिस मकान के बेसमेंट की खुदाई की गई थी। कुछ दिन पहले हुई बारिश के बाद पानी एकत्रित हो गया था। ऐसे में साथ में बने मकान को नुकसान से बचाने के लिए बेसमेंट में दीवार बनाई जा रही थी।

इसी दौरान यह हादसा हो गया। वहीं, सेक्टर-29 थाना के प्रभारी रवि कुमार का कहना है कि दीवार ढहने के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। दीवार ढहने मामले की पूरी जानकारी ली जाएगी और आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें