फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्रामः युवती से मनचलों ने की छेड़छाड़, विरोध करने पर किया चेहरे पर वार

Mon, 28 Dec 2020 09:02 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

रविवार रात की घटना, सेक्टर 9ए थाना पुलिस ने किया केस दर्ज
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम में रवि नगर क्षेत्र में युवती से दो मनचलों ने छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया। युवती के विरोध करने पर आरोपियों ने नुकीली वस्तु से उसके चेहरे पर वार कर दिया। युवती के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन


मौके पर एकत्र लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए युवती को अस्पताल पहुंचाया। रविवार देर रात पुलिस ने युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। रवि नगर निवासी 19 वर्षीय युवती घर के पास रविवार रात को घूम रही थी। इस दौरान दो युवक आए और युवती से छेड़छाड़ करने लगे।

युवकों ने युवती के साथ अश्लील हरकत की। युवती ने इसका विरोध किया तो युवक गुस्से में आ गए और युवती के चेहरे पर नुकीली वस्तु से वार किया। इस घटना में युवती के चेहरे पर घाव हो गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें