कार्यस्थल पर होने वाले उत्पीड़न के बाद समान व्यवहार की उम्मीद में एक ट्रांसजेंडर ने नोएडा में एक कैफे की शुरुआत की है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार उरूज हुसैन ने नोएडा के सेक्टर 119 में कैफे की शुरुआत की है।
उरूज का कहना है कि मुझे कई कार्यस्थलों पर व्यावहारिक असमानता का सामना करना पड़ा। ऐसा न हो मैंने इसीलिए अपने कैफे की शुरुआत की है। यहां सबके साथ समान व्यवहार होता है। मुझे उम्मीद है कि हमारे समुदाय के लोग इससे प्रेरित होंगे।