फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति पटाखे बेचते 2 गिरफ्तार, सदर बाजार में नियमों को ताक पर रखकर कर रहे थे बिक्री

Fri, 30 Oct 2020 06:06 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
विज्ञापन
पटाखे(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गुरुग्राम में दिवाली के नजदीक आते ही चोरी-छिपे पटाखों की बिक्री शुरू हो गई है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र सदर बाजार में बिना अनुमति पटाखे बेचने पर शहर थाना पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 25 किलो विस्फोटक सामग्री बरामद की है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग सदर बाजार में बिना प्रशासन की अनुमति के पटाखे बेच रहे है। इससे कोई हादसा होने की संभावना है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर छापा मारा। यहां लकड़ी का तख्ता लगाकर पटाखे बेचते 2 लोगों को गिरफ्तार किया।

आरोपियों की पहचान अर्जुन नगर निवासी वैभव व सेक्टर-4 निवासी सुखिल तनेजा के रूप में हुई है। पुलिस ने वैभव के कब्जे से करीब साढ़े 10 किलो व सुखिल के कब्जे से करीब साढ़े 14 किलो विस्फोटक बरामद किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दिवाली को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन पटाखों की बिक्री के खिलाफ अभियान चला रहा है। सदर बाजार, न्यू रेलवे रोड, झाड़सा रोड, बसई रोड समेत कई अन्य इलाकों में नजर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें