फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेंटीलेटर पर भर्ती युवती से दुष्कर्मः राष्ट्रीय महिला आयोग ने पुलिस आयुक्त से किया जवाब तलब

Fri, 30 Oct 2020 06:02 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

गुरुग्राम सेक्टर-44 स्थित निजी अस्पताल में वेंटिलेटर पर भर्ती युवती से दुष्कर्म के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने पुलिस आयुक्त से जवाब तलब किया है। आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने पुलिस आयुक्त केके राव को पत्र लिखकर दो महीने में मामले की जांच पूरी करने को कहा है।

विज्ञापन


इसके साथ ही आयोग ने अस्पताल के सीईओ को निर्देश दिए हैं कि वह अस्पताल में इस तरह की घटनाओं को रोकने के प्रबंध करें, साथ ही अस्पताल प्रबंधन जल्द से जल्द मामले में कार्रवाई रिपोर्ट पेश करे।

उधर, मामले में सुशांत लोक थाना पुलिस ने अस्पताल से सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इसमें दो व्यक्ति संदिग्ध दिखाई दिए हैं। इन्हें शक के आधार पर पुलिस ने हिरासत में लिया है। गुरुवार को पुलिस ने मामले में दोनों युवकों से करीब तीन घंटे तक पूछताछ की। पुलिस ने अस्पताल से कर्मचारियों का रिकॉर्ड भी मांगा है। इसकी जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि जिस युवक विकास का नाम युवती ने लिखा है, वह अस्पताल में वार्ड बॉय है। पुलिस ने बताया कि युवती ने तीन पेज पर अपने साथ हुई आपबीती को लिखा है। गौरतलब है कि महेंद्रगढ़ निवासी युवती को सांस लेने में दिक्कत होने पर सेक्टर-44 के निजी अस्पताल के वेंटिलेटर पर 21 अक्तूबर को भर्ती कराया गया था।

छह दिन बाद होश में आने पर युवती ने अपने साथ गलत होने की आशंका जताई। अपने पिता को यह बातें लिखकर व इशारे में बताई थी। इसकी शिकायत उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से की। इसके बाद इसकी शिकायत सुशांत लोक थाना पुलिस से की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें